Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2025। समाज कल्याण विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में संचालित डॉ बीआर अंबेडकर छात्रावास सोमवार को शुरू हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा विद्यार्थियों के हित में प्रमुखता से “पिछड़ों को पढ़ाई पड़ रही महंगी, समाज कल्याण नहीं कर पा रही सरकार” में श्रीडूंगरगढ़ में बंद पड़े छात्रावास की समस्या को पूरजोर ढंग से उठाया गया। खबर प्रकाशन के साथ ही विभाग में हड़कंप सा मच गया और बीकानेर के विभागीय आला अफसरों ने तुरंत संज्ञान लिया। विभाग ने नेशनल हाइवे स्थित हेमनाथ जाखड़ के मकान में आज सुबह से हॉस्टल शुरू कर दिया है। जाखड़ के मकान का प्रस्ताव बनाकर पीडब्ल्यूडी द्वारा किराया तय कर भेज दिया गया है। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का छात्रहित में मुद्दा उठाने के लिए हार्दिक आभार जताया। अभिभावकों ने सोमवार को स्कूल के बाद बच्चों को हॉस्टल में छोड़कर, टाइम्स की सजगता की सराहना की। छात्रावास के इंचार्ज राकेश सारण ने बताया कि हॉस्टल में प्रवेश 27 बच्चों ने लिया है। सभी को सूचना दे दी गई है और 11 बच्चे आज पहुंच गए है। बच्चों को रहने खाने सहित सभी सुविधाएं हॉस्टल में मिल सकेगी जिससे ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी अपनी शिक्षा पूरी कर सकेंगे।