Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2024। गांव सत्तासर में आज विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ पहुंचा तो ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ो के साथ पुष्पवर्षा करते हुए यात्रा रथ का स्वागत किया। शिविर में संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल सहित अनेक अधिकारी पहुंचे। सरपंच सुनील मलिक की अगुवाई में ग्रामीणों, महिलाओं ने रथ यात्रा में भाग लिया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने भाजपा सरकार की सफलताएं गिनवाते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐसा कार्य हुआ है जिसकी विश्व स्तर पर सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आमजन की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए गांव-गरीब के विकास में किसी स्तर पर कमी नहीं आने दी है। राज्य सरकार केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र तक पहुंचाने में हरसंभव प्रयास करेगी। शिविर में यहां संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर ने आयुष्मान भारत योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री पोषण योजना, हर घर जल- जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, पीएम जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन स्कीम, पीएम प्रणाम सहित अन्य योजनाओं की विभिन्न स्टाल्स का निरीक्षण कर पंजीकरण की जानकारी ली और विभागीय अधिकारियों को इन योजनाओं में पात्रों को जोड़ने के निर्देश दिए।

किया प्रतिभाओं का सम्मान, ग्रामीणों ने लिया भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स।
शिविर में संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, विधायक ताराचंद सारस्वत व उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी का फूलमाला पहना कर साफा बंधवा कर सरपंच सुनील मलिक ने स्वागत सम्मान किया। बुजुर्ग ग्रामीणों ने सभी विभागों के अधिकारियों को सम्मान किया। कुछ उत्साहित युवाओं ने मोदी के कटआडट को भी मालाएं पहनाई। विकसित भारत की शपथ ली। ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के जरिए लाभार्थियों से सफलता की कहानी सुनी गई। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। भारत को 2047 तक विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई गई। इस दौरान गांव के श्रेष्ठ विद्यार्थियों व खिलाड़ियों का भी सम्मान किया गया। वहीं अधिकारियों ने प्रतिभाओं को कड़ी मेहनत के बलबूते अपनी पहचान बनाने की प्रेरणा दी। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में कल लिखमादेसर एवं ठुकरियासर में शिविर का आयोजन किया।