Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 फरवरी 2023। पुस्तकालय के वयोवृद्ध कर्मचारी श्रवणराम भार्गव को संस्था में 50 वर्ष की सेवा को पूर्ण करने पर सम्मानित किया गया। भार्गव को एक लाख इकतालीस हजार रुपये की राशि सहित प्रतिक चिह्न प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त कर भार्गव व उनके परिवार ने पुस्तकालय परिवार का आभार जताया। पुस्तकालय सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता तुलसी सेवा संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया ने की। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि साहित्यकार श्याम महर्षि रहें। इस दौरान विशिष्ट अतिथि महावीर माली व तुलसीराम चौरड़िया उपस्थित रहें। भाजपा नेता विनोदगिरि गुसाईं ने कहा कि पुस्तकालय से नगर की युवा पीढ़ी को जोड़ना चाहिए। योग शिक्षक रूपचंद सोनी, पुस्तकालय के मंत्री भंवर भोजक, टी एस एस के मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा ने विचार व्यक्त किए। समारोह का संयोजन साहित्यकार सत्यदीप ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम की अध्यक्षता की भीकमचंद पुगलिया ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। साहित्यकार सत्यदीप भोजक ने किया कार्यक्रम का संचालन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवी रूपचंद सोनी ने सेवा का महत्व बताया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महावीर माली ने श्रवणराम की सेवा की सराहना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तुलसीराम चौरड़िया ने श्रवणराम की सेवा की सराहना की।