Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रेल 2023। क्षेत्र में देर रात हाइवे पर दो युवाओं सहित तीन की मौत के बाद एक ओर दुःखद घटना गांव उदरासर से सामने आई है। उदरासर निवासी एक युवक देवीलाल पुत्र गिरधारीलाल मेघवाल की खेत में काम करते हुए ट्रेक्टर की चपेट में आ गया और युवक ने इलाज के दौरान पीबीएम में सोमवार को दम तोड़ दिया। मृतक के भाई 23 वर्षीय पवन कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 16 अप्रेल को वह अपने भाई देवीलाल व पिता के साथ अपने खेत में गोबर की खाद का छिड़काव कर रहें थे। हमारे साथ ही खाद डाल रहे मांगीलाल पुत्र बालूराम मेघवाल निवासी बेजासर सरदारशहर ने उतावले पन से लापरवाही में ट्रेक्टर चला कर देवीलाल को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल ले गए और वहां से उसे बीकानेर रेफर करने पर बीकानेर ले गए। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हवासिंह को दी गयी है।