Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2026। आगामी 22 जनवरी 2026 को क्षेत्र के गांवा मोमासर में हिंदू सम्मेलन होगा और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। मंगलवार को मोमासर के भोमियाजी मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सम्मेलन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए आयोजन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी संयोजक बीरबल सेवानिवृत अध्यापक, सहसंयोजक हरिराम गोदारा, कोष प्रभारी सांवरमल शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी भागीरथ प्रजापत को दायित्व दिया गया है। कार्यकारिणी सदस्य मनोज संचेती, मदनलाल सोनी, बजरंगलाल प्रजापत, भादर गोदारा, पवन कुमार, सुदंर भार्गव, ओमप्रकाश बाफना को जिम्मेदारी सौंपी गई। आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की गई व सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में अतिथि रूप में भैराराम डूडी व फतेहसिंह जांगिड़ मौजूद रहें। विदित रहें गत दिनों मोमासर में अनेक परिवारों को झांसा देकर ईसाई बनाने का मामला सामने आया जिसकी जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले के बाद गांव के हिंदू परिवारों में चिंता का माहौल छा गया जिससे वे लगातार समस्या के समाधान पर भी विचार विमर्श कर रहें है।