Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2024। केंद्र सरकार द्वारा ड्राइवरों और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बनाये गए नए कानून के विरोध में देश भर में ड्राइवर विरोध जता रहे है। 1,2,3 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अनेक ड्राइवर शामिल हो गए है। इसी दौर में आक्रोशित ड्राइवरों ने नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया है। हालांकि ड्राइवरों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान था लेकिन हड़ताल श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पूरी तरह से बेअसर रही व हाइवे पर बसे, ट्रक, कारें आदि सभी में ड्राइवर लेकर चलते दिखे। परंतु लखासर में जाम लगाने के काऱण सैंकड़ो की संख्या में बसें, ट्रक, कारों में सवार यात्रियों पर आफत आ गयी है। हिट एंड रन कानून के खिलाफ लखासर सड़क पर उतरे अनेक ड्राइवरों ने इसका विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी कर रहें है। बता देवें हिट एंड रन कानून के तहत सख्त प्रावधानों में 10 साल की सजा व जुर्माना  7 लाख की सजा का प्रावधान किया गया है। लखासर गांव के स्टैंड के पास बड़ी संख्या में एकत्र ड्राइवरों ने यहां सड़क पर कांटेदार छडियां डालकर सड़क रोक दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम करने के लिए हाइवे पर डाली कांटेदार छड़ियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क पर जाम में फंसे सैंकड़ो वाहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर जलाए टायर, की नारेबाजी।