Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ से गुजर रहा नेशनल हाईवे हर दिन रक्त से लाल हो रहा है, शनिवार शाम सात बजे नेशनल हाईवे पर लखासर टोल प्लाजा के पास एक और हादसा हो गया है। जिसमें एक बाईक पर सवार दो जनें घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाईक सवार श्रीडूंगरगढ़ से गांव लखासर की और जा रहे थे। हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा के पास ही अनियंत्रित होकर उनकी बाईक फिसल गई। बाईक फिसलने से उस पर सवार दोनो जनें घायल हो गए एवं एक जने को सर में गंभीर चोटें आई है। दोनो घायलों को त्वरीत रूप से टोल प्लाजा की टीम द्वारा संभाला गया एवं टोल प्लाजा की एम्बुलैंस के माध्यम से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया है। इस संबध में अधिक अपडेट के लिए जूडें रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स से।