Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
चाकुओं से गोद कर हाइवे पर फेंके गए युवक की हुई शिनाख्त, ब्लाइंड मर्डर का था प्रयास।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2021। गुरुवार रात को नेशनल हाइवे पर एक युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई और शव को हाइवे पर फेंक दिया गया। नेशनल हाइवे 11 पर शेरूणा गांव के पास ही शिव धोरा के पास सड़क किनारे लहुलुहान युवक की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे संभाला और अचेतावस्था में बीकानेर ट्रोमा सेंटर ले गए। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के हाथों, पेट और छाती पर चाकू के वार के निशान हैं और उसके पास पहचान का कोई भी प्रूफ, मोबाइल कुछ भी नही मिला है। ऐसे में इसे ब्लाइंड मर्डर माना और पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए रात को ही सोशल मीडिया पर फ़ोटो जारी कर जानकारी देने की अपील की। शेरूणा थानाधिकारी सहित पूरी टीम के रात भर किये गए प्रयासों के बाद युवक की पहचान बरजांगसर निवासी गौरीशंकर के रूप में की गई है। युवक हाल बीकानेर के वैष्णो धाम इलाके में रहता था और उसके परिजन बीकानेर पीबीएम की मोर्चरी पहुँच गए हैं। थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम द्रष्टया मामला मार कर फेंकने का लग रहा है और अभी परिजनों के बयानों के बाद ही पूरी स्थिति स्प्ष्ट हो पाएगी।