Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मई 2026। मौसम विभाग ने आज से तीन दिन लू का हाई अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 13 व 14 मई को बीकानेर, फलौदी, जैसलमेर, बाड़मेर में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 15 मई को बीकानेर फलोदी व जैसलमेर में लू का अलर्ट जारी किया है। 16 व 17 मई को हटीवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आज दोपहर से कल दोपहर तक भीषण लू चलने की प्रबल संभावना जताई है व आपदा सहायता के लिए 1077 या 1070 पर कॉल करने के लिए नबंर जारी किए है। वहीं लू से बचाव के लिए एहतिहात बरतने की गाइड लाइन भी जारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहर निकलने से पहले पानी पीकर व सिर ढकने कर जाने की बात कही है। वहीं बच्चों व बुजुर्गों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
मंगलवार शाम को मौसम ने अचानक पलटा मारा क्षेत्र के गांव पूनरासर व मोमासर में एक घंटे से अधिक बरसात हुई व ओले गिरे। वहीं बुधवार सुबह से फिर गर्मी का हाई अलर्ट जारी किया गया है। गांव दुसारणा में तेज अंधड़ ने काफि नुकसान किया व एक सोलर प्लांट की प्लेटें तेज हवा से उखड़ गई। अचंल में विभिन्न गांवो में बरसात हुई व ओले गिरे, कहीं तेज अंधड़ आए जिसकी पूरी खबर आज के श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स अखबार में पढ़ी जा सकती है।