Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2026। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 25वें बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद स्मारक पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर में क्षेत्र भर से उत्साही युवा पहुंचकर मातृभूमि पर प्राण न्योछावर करने वाले शहीद को श्रद्धाजंलि स्वरूप रक्तदान करेंगे। वहीं बॉलीवाल प्रतियोगिता भी खेली जाएगी। ग्रामीण उत्साह से शिविर व खेल आयोजन की तैयारियों में जुटे है।
बीकानेर में हो रहा दो दिवसीय कबड्डी का महासंग्राम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 25वें बलिदान दिवस के अवसर पर बीकानेर स्थित शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी पार्क में भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राजस्थान सहित विभिन्न स्थानों से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के तहत बालकों के रोमांचक मुकाबले जारी हैं, जबकि 9 सितंबर को पूरे दिन बालिका वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह है। टीएन ज्वेलर्स के रेवंतराम जाखड़ ने बताया कि बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम के अध्यक्ष समाजसेवी तोलाराम जाखड़ है। जाखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास एवं देशभक्ति की भावना विकसित करना तथा शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के बलिदान और राष्ट्रसेवा की स्मृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।