Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2020। अनन्त चतुर्दशी पर तोलियासर भैरू बाबा के दरबार मे धोक लगाने के लिए श्रद्धालुओं की टोलियां तोलियासर पहुंचने लगी है। श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर के बीच मे लगभग पूरी सड़क पर ही श्रद्धालुओं के दल थोड़ी थोड़ी दूरी पर पैदल चलते नजर आ रहे हैं। पैदल के अलावा वाहनों से भी श्रद्धालुओं के तोलियासर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रद्धालुओं को रोकने के लिए अभी तक पुलिस प्रसाशन सक्रिय नहीं हुवा है और तोलियासर में बंद मंदिर के बाहर भीड़ बढ़ती जा रही है। कोरोना के डर पर आस्था हावी हो रही है ओर बड़ी संख्या में भीड़ तोलियासर में नजर आने लगी है। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सभी भक्तों से अपील करता है कि भीड़ में जाने से बचें और घर पर ही बाबा की धोक लगाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलग अलग टोलियों में दर्शनार्थियों ने जाना प्रारंभ कर दिया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह ही तोलियासर भैरुं बाबा के दर्शन को निकल पड़े है जातरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज के दिन तोलियासर में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है, बाबा की ध्वजा के साथ धोक देने जाते भक्त।