Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2023। बंगाल की खाड़ी से नमी वाली हवाओं के आने व क्षेत्र में निम्न दाब के कारण एक नया वेदर सिस्टम डवलप हुआ है। जिससे क्षेत्र में गुरूवार से बरसात का दौर जारी है बीती रात गांव जाखासर में जमकर बादल बरसे वहीं आज दिन में श्रीडूंगरगढ़ शाम हल्की बरसात हुई है। वहीं गांव तोलियासर, कितासर में बरसात हुई है। आज गांव दुलचासर व बेनीसर में जोरदार बरसात हुई है। वहीं गांव समंदसर में एक किसान लाखुराम गोदारा के खेत में गुरूवार रात आकाशीय बिजली गिरने से टयूबवैल के उपकरण व आटा चक्की सहित ढाणी का सारी बिजली फिंटिग जल गई जिससे किसान को काफी नुकसान भी हुआ। किसानों की बरसात को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल रही है। कस्बे के घुमचक्कर पर बरसात के बाद अभी कुछ देर पहले एक बिजली के खंभे से करंट की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पार्षद रामसिंह जागिरदार ने रोष जताते हुए कस्बे के सभी खंभो की जांच करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनीसर में हुई बरसात के बाद खेतों में भरा पानी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुलचासर में आज जमकर बरसे बादल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में आज हुई अच्छी बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर की रोही में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर की रोही में हुई बरसात।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव समंदसर में एक किसान लाखुराम गोदारा के खेत में आकाशीय बिजली गिरने के सभी उपकरण जलकर खाख हुए।