Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में 85 चिकित्सा संस्थानों में आरोग्य शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ। इन शिविरों में कुल 5647 लोग लाभान्वित हुए है। शिविरों में ग्रामीण जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहें। शिविरों में चिकित्सा कर्मियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही चिकित्सा सुविधा संबंधी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी ने बताया कि लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में एएनसी, जेएसवाई, लाडो प्रोत्साहन, टी.बी. स्क्रीनिंग, आभा आईडी, एनसीडी व सामान्य चिकित्सा परामर्श के रोगी लाभान्वित हुए। डॉ. सोनी ने बताया कि 1 से 15 दिसम्बर 2025 तक पिंक पखवाडे के तहत श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खून की कमी वाली 488 गर्भवती महिलाओं व धात्रियों को FCM इंजेक्शन भी लगाए गए। शिविरों में चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कार्मिक सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरजनसर में संपन्न हुआ आरोग्य शिविर, महिलाओं को लगाए टीके।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनरासर पीएचसी में संपन्न हुआ शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में शिविर संपन्न हुआ, महिलाओं मरीजों की जांच की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर पीएचसी में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में संपन्न हुआ आरोग्य शिविर।