Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
लापता युवती को हेड कांस्टेबल सेवाराम ने तीन दिन में माउंटआबू से किया दस्तयाब।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 मार्च 2022। हेड कांस्टेबल सेवाराम ने लगातार तलाश कर तीन दिन में गुमशुदा युवती को मांउट आबू से दस्तयाब कर लिया है। सेवाराम ने बताया कि गुसाईसर बड़ा निवासी 22 वर्षीय युवती जसोदा रविवार को श्रीडूंगरगढ़ बाजार आई और यहां से लापता हो गयी। परिजनों ने सोमवार को गुमशुदगी दर्ज करवाई जिसकी जांच के दौरान लगातार फोन बंद होने की परेशानी थी। इसके बावजूद कड़ी से कड़ी जोड़ कर कॉन्स्टेबल विनोद के साथ सेवाराम माउंट आबू पहुंचे। युवती को उसके रिश्तेदार युवक अशोक बाना पुत्र जेठमल मास्टर गांव बाना के साथ दस्तयाब किया व आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ थाने लेकर आए। युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।