Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मोमासर में लाछड़सर मार्ग पर स्थित एक दुकान पर हुई चोरी के मामले में हैड कांस्टेबल देवाराम ने अपनी टीम के कांस्टेबल नरेंद्र, राजवीर व अनिल कुमार दायमा के साथ मिलकर क्षेत्र के ही तीन चोरों को पकड़ा है। देवाराम ने टाइम्स को बताया कि 21 वर्षीय राजूराम पुत्र नौरंगराम नायक निवासी भावनदेसर, राजलदेसर, हाल ननिहाल मोमासर, 25 वर्षीय रतनलाल उर्फ रतनाराम पुत्र हनुमानराम बावरी निवासी मोमासर व 18 वर्षीय बाबूलाल पुत्र दिवंगत बिशनाराम नायक निवासी मोमासर को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। तीनों को हवालात में बंद कर गुरूवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। चोरी के इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। देवाराम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज है और तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल देवाराम की अगुवाई में टीम ने पकड़े तीन चोर।