Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2020। भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की पुण्यतिथि को गांव सातलेरा में युवाओं ने महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया। महान समाज सुधारक और विद्वान बाबासाहेब को युवाओं ने आज याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। विरमाराम मेहरा ने युवाओं से बाबा साहेब के जीवन से शिक्षा ग्रहण करने का आव्हान किया। राकेश कुमार मेहरा ने दलितों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया वहीं सहीराम ने दलितों को समाज की मुख्य धारा से जुड़ने की बात कही। इस दौरान बीरबल राम ने युवाओं को नशे से मुक्त होने का आव्हान किया। गिरधारी लाल मेहरा ने युवाओं से समाज को दिशा देने की बात कही। युवक ओंकारमल, हंसराज, बाबूलाल, देवकरण, बिरमाराम मेहरा, हरीश मेहरा, गिरधारी लाल मेहरा, राकेश मेहरा, गिरधारी लाल लिखाला, बिरबल खुङिवाल, लालचंद खुङिवाल, राकेश पड़िहार, औंकारमल, हंसराज चालिया, सहिराम मेहरा, देवकरण लिखाला, बाबुलाल मेहरा ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।