Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
HIRAN
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अगस्त 2021। क्षेत्र में रोजाना क्षेत्रीय युवा किसी न किसी सेवा कार्य में अपना योगदान दे रहें है। आज सुबह सुबह बिग्गा गांव में कितासर की और हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को टक्कर मार दी व फरार हो गया। बिग्गा गांव के युवाओं को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो देखा मोर की मौत हो गई है। गांव के युवक मुकसा बिग्गा, कमलेश ओझा, महेंद्र ओझा, निहाल प्रजापत, चंपालाल प्रजापत ने वन-विभाग व पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ को सूचना देने के बाद मंत्रोच्चार के साथ मोर को ससम्मान दफना दिया।

गांव रिड़ी में युवाओं ने बचाए हिरण के प्राण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी में रामसरा मार्ग पर एक खेत में एक हिरण को शिकारी कुत्तों ने घेर लिया। पास ही के खेत में कार्य कर रहें पूनमचंद जाट ने कुत्तों के साथ हिरण के संघर्ष की आवाजें सुनी तो रामलक्ष्मण व पूनमचंद मौके की ओर दौड़ पड़े। दोनों ने कुत्तों को भगा कर हिरण के प्राण बचाएं। दोनों युवाओं ने घायल हिरण को रोही से अपने ट्रेक्टर द्वारा गांव की जसनाथजी महाराज की बाड़ी तक लेकर आए व गांव के जागरूक युवा पुरनाथ सिद्ध को सूचना दी। पुरनाथ व रामलक्ष्मण सिद्ध ने उसे निजी वाहन से श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग के कर्मचारी हरिकिशन तक लाए व उन्हें सौंप कर ईलाज प्रारंभ करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में इन युवाओं ने घायल मोर के प्राण चले जाने के बाद उसे दफनाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी इन युवाओं ने हिरण को वन विभाग के कर्मचारी तक पहुंचाया।