Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-12-20 at 20.56.28
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2024। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में जहां शराब ठेके का चलाने के विरोध में लंबे समय से आंदोलन चल रहा है और यह ठेका पहले धीरदेसर चोटियान के निकटवर्ती गांव कुंतासर में था। अब ठेका कुंतासर से धीरदेसर चोटियान में संचालित किया जा रहा है तो गांव कुंतासर में एक युवक ने अपने घर के पिछवाड़े में ही शराब का गोदाम बना लिया। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक द्वारा अपने घर में ही बड़ी मात्रा में शराब रखने की मुखबीरी श्रीडूंगरगढ़ थाने में तैनात हैडकांस्टेबल हरीराम मीणा तक पहुंची। मुखबीर द्वारा दी गई सूचना पर एसआई मलकीत सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने शुक्रवार शाम को गांव कुंतासर में दबीश दी एवं कुंतासर के निवासी 26 वर्षीय कालुराम पुत्र भंवराराम जाट को को बड़ी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के घर के पिछवाड़े से 14 कार्टूनों में 168 बोतल बीयर की एवं 9 कार्टुनों में 432 पव्वे देशी शराब के जब्त किए है। शराब का बाजार मूल्य एक लाख रुपए से अधिक माना जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार स्वंय करेगें एवं कार्रवाही में हैडकांस्टेबल हरिराम मीणा की विशेष भूमिका रही।