Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2-nov
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवंबर 2023। आपका आज का दिन शुभ हो इसी कामना के साथ पढ़ें आज का पंचांग- गुरुवार, कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि रात 09.52 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, आर्द्रा नक्षत्र. चंद्रमा- मिथुन में. सूर्य- तुला राशि. अभिजित मुहूर्त- सुबह 11.42 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक। इसके साथ ही आज शिव योग और सिद्ध योग भी बने हैं। आज शुभ योग में कार्य सफलतादायी होगा। जानें आज के अन्‍य शुभ मुहूर्त और शुभ योग। आज के दिन भगवान विष्‍णु की पूजा जरूर करें।

आज का शुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2023 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 49 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 16 मिनट से दोपहर में 3 बजकर 2 मिनट तक। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 6 बजकर 5 मिनट से 6 बजकर 30 मिनट तक। अमृत काल शाम को 7 बजकर 23 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग अगले दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक। रवि योग अगले दिन सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 2 नवंबर 2023 :
राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 28 मिनट से 11 बजकर 13 मिनट तक, उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 2 मिनट से 3 बजकर 48 मिनट तक।

आज करें ये उपाय- आज सूर्योदय से पूर्व स्‍नान करें और शाम को तुलसी पर दीपक जलाकर 11 बार परिक्रमा करें।