Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। गांव रीड़ी में डुमेरा बास में श्रीजसनाथजी महाराज की बाड़ी में विधि विधान से सालानाथजी की जीवित समाधि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्राण प्रतिष्ठा हवन में 9 जोड़े मोहननाथ जाखड़, बन्नानाथ जाखड़, भंवरलाल जाखड़, रामप्रतापनाथ, रामचंद्रनाथ, मांगीनाथ, चंदूनाथ, रामनिवास जाखड़, रामरतननाथ सपत्नीक शामिल हुए। पंडित कैलाश सारस्वत ने पूजन संपन्न करवाया। सैंकड़ों श्रद्धालु पूजन में शामिल हुए और पूर्णाहुति में घी खोपरे की आहुतियां देते हुए गांव में सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने श्रीसालानाथ जी दर्शन कर जयकारे लगाए। कार्यक्रम में लिखमादेसर हंसोजी धाम के महंत भंवरनाथ ज्याणी शामिल हुए। कांग्रेस के युवा नेता हेतराम जाखड़ ने मंच पर अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। मंदिर परिसर में धार्मिक उत्सव का माहौल छाया रहा।
भागवत में तीसरे दिन सुनाए अनेक कथा प्रसंग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में बाड़ी परिसर में संगीतमय भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक रामप्रसाद शास्त्री ने नि:स्वार्थ भक्ति से प्रभु प्राप्ति की बात कही। शास्त्री ने भक्ति की महिमा का गुणगान करते हुए भक्त प्रह्लाद, ध्रुव चरित्र के प्रसंग विस्तार पूर्वक सुनाए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा में शामिल हुए। कथा के दौरान अनेक संगीतमय भजनों पर श्रद्धालुओं ने भक्तिरस का आनंद लिया।