Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। आज क्षेत्र भर की गौशालाओं व मंदिरों में सैंकड़ो श्रद्धालु धर्म कर्म में व्यस्त रहें। सावन का सोमवार व हरियाली अमावस्या होने के कारण घर घर शिव पूजन के आयोजन हुए। कोटासर गौशाला में विशेष आयोजन हुए वहीं बाडेला में युवाओं ने गौसेवा के लिए प्रभात फेरी निकाली। कस्बे की परमार्थ गौशाला समिति में सेवादार श्याम सुदंर, लालजी, बलबीर, तोलाराम, सत्यनारायण, राधेश्याम ने गौवंश के लिए हरि सब्जियां खिलाने की सेवा दी। वहीं आज मोमासर बास स्थित करणी गौशाला में करणी मित्र मण्डल समिति के युवाओं ने गौवंश के लिए सवा क्विंटल लापसी बनाकर खिलाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवादारों ने गौवंश को खिलाई हरि सब्जियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी मित्र मंडल ने लापसी बनाकर खिलाई गौवंश को।

श्रीकरणी गौशाला कोटासर में हुए विशेष आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकरणी गौशाला कोटासर में महारूद्राभिषेक पूजन, हवन, भजन कीर्तन, पौधारोपण के आयोजन किया गया। गौवंश के लिए लापसी भंडारा, गुड़, हराचारा की सेवा श्रद्धालुओं ने दी। बीकानेर के रमेशचंद्र बोहरा व उनके सहयोगी भूपेंद्रसिंह, दीपक पुरोहित के साथ संकल्प लेकर 121 पौधे लगाए। अखंड रामधुन म्यूजिक सिस्टम गौशाला में भेंट दिया। विभिन्न सेवाओं में शिवरतन सोमानी, गोवर्धनराम सुथार, मूलाराम सारण, गणेशमल नांगल, राजेंद्र प्रसाद सोनी, लालूराम दर्जी, महावीर प्रसाद जोशी, भूपेंद्र सिंह, सत्यनारायण सुथार, मलाराम सुथार, रामलाल सुथार, शिवरतन सोमानी, जुगल किशोर शर्मा, मास्टर देवीलाल छरंग, जेठाराम, मालाराम सुथार, राजू सिंह, बद्रीप्रसाद सुथार, कमलेश धामू, राजाराम बिश्नोई, विनोद सारस्वत, देराजसर, मालाराम सारण, मूलाराम सारण, अमरसिंह पडियार, हरिसिंह चौहान, ओमसिंह भाटी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं को दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान दिया गया। महारूद्राभिषेक हवन का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों ने आहुतियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला प्रांगण में हवन पूजन का हुआ आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूद्राभिषक का हुआ आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किया गया पौधारोपण।

गांव बाडेला में युवाओं ने निकाली प्रभातफेरी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में गौसेवार्थ युवा संगठन ने प्रभातफेरी निकाली और ग्रामीणों ने गौसेवा के लिए दान पुण्य किया। प्रभात फेरी के लिए पिकअप गाड़ी राजूराम खाती ने दी और मोडूराम ज्याणी के खेत से हरा चारा निशुल्क दिया गया। श्रीश्याम साउंड ने साउंड सेवा दी। प्रभात फेरी में मनोज तिवाड़ी, सागरमल ज्याणी, जेनदास स्वामी ने सेवा सहयोग दिया। फेरी में 1750 रूपए नगदी, 24 कट्टे धान, 2 पेटी गुड़, 1 कट्टा खल मिली जिसे गौसेवार्थ दी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में युवाओं ने गायों को हरा चारा खिलाया।

विद्युत कार्मिकों ने की हरित पहल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्युत विभाग के कर्मचारी रामदेव ने हरित पहल करते हुए हनुमान धोरा को हरित हनुमान धोरा बनाने का कार्य प्रारंभ किया। मंदिर पुजारी शिवभगवान ने बताया कि रामदेव सहित विभागीय कार्मिकों ने मंदिर परिसर में 200 से अधिक पौधे लगाकर बगीचा तैयार किया है। ये कार्मिक लगातार इसकी सार संभाल करते हुए प्रकृति संरक्षण में अपना योगदान दे रहें है। मंदिर व्यवस्था से जुड़े श्रद्धालुओं ने इनका आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा प्रांगण को सजाया पौधो से विद्युत विभाग के कार्मिकों ने, लगाएं 200 से अधिक पौधे।

 

लॉयन्स क्लब के सदस्यों ने लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयन्स क्लब के सदस्य रमेश मूंधड़ा, महेश राजोतिया, सत्यनारायण स्वामी, कुंभाराम घिंटाला ने परिवार सहित जेतासर गौशाला के प्रांगण में 51 छायादार वृक्षों के पौधे लगाए। क्लब सदस्यों के सहयोग से आयोजित पौधारोपण के लिए गौशाला समिति ने क्लब का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लॉयन्स क्लब के सदस्यों ने गौशाला प्रांगण में लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में हुए रूद्राभिषेक के आयोजन, पंडित रामेदव उपाध्याय ने विधि विधान से पूजा करवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर किया गया सोमवार को शिव पूजन।