Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2025। शुक्रवार को तेजा मंदिर में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन पूर्व प्रदेश मंत्री सोहनलाल गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। संगठन के प्रदेश सदस्य एवं चुनाव अधिकारी बालाराम मेघवाल ने संगठन की रीति नीति के बारे में बताया। बालाराम की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें हरिराम सऊ को अध्यक्ष पद पर चुना गया। वहीं मंत्री पद पर दानाराम डेलू, सभाध्यक्ष महेंद्र धतरवाल, उपाध्यक्ष कुंभाराम डेलू, शहर उपाध्यक्ष कैलाश सियाग, संयुक्त मंत्री सीताराम स्वामी, संगठन मंत्री मानाराम मेघवाल, माध्यमिक शिक्षा प्रतिनिधि गणपत कालवां, गजानंद स्वामी, महिला मंत्री उषा मानव, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि रामनिवास भुंवाल, संघ के प्रवक्ता हेतराम बाना, प्रचार मंत्री अशोक पूनियां, कार्यकारिणी सदस्य मूलाराम भादू, निराणाराम डूडी, गोपीराम महिया, कृष्ण गोपाल स्वामी, विष्णु निर्वाचित हुए है। गोदारा ने सभी को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष आदुराम मेघवाल ने संगठन को शिक्षक व छात्र हित में सदैव सक्रिय रहकर कार्य करने की प्रेरणा दी। पर्यवेक्षक महेंद्र भंवरिया ने संगठन की एकता व विस्तार करने पर जोर दिया। इस दौरान पहलगाम आंतकवादी हमले में प्राण गवांने वाले नागरिकों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।