Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2022। बुधवार का दिन राजकीय कर्मचारियों के लिख खुशियां बढ़ाने वाला रहा है। बुधवार दिन में केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों का डीए तीन प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा हुई एवं शाम ढलते ढलते राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य कर्मचारियों का डीए भी केन्द्र के अनुरूप करने की घोषणा कर दी है। राज्य के कर्मचारियों को अब डीए 31 प्रतिशत की जगह 3 प्रतिशत बढ़ा कर 34 प्रतिशत दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संबध में टवीट कर जानकारी दी है। कार्मिकों को मार्च माह के वेतन से ही यह बढोतरी मिलनी शुरू हो जाएगी एवं जनवरी व फरवरी माह का एरियर भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद राज्य कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।