Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ पूरे क्षेत्र में आज घर घर हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। लॉकडाउन में बाबा के मंदिरों के पट बंद है परंतु श्रद्धालु अपने घरों में हलवे का भोग लगा कर हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ कर रहें है। आप भी हमारे कस्बे के प्रसिद्ध मंदिर हनुमान धोरा के बाबा के दर्शन करें। मन्दिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया है और बाबा का श्रृंगार कर विशेष ज्योत आरती की गई है। पंडित श्रीभगवान पुजारी ने बताया कि सभी भक्त श्रद्धा पूर्वक आज के स्वाति व विशाखा नक्षत्र में आई इस विशेष पूर्णिमा पर हनुमान पूजा करें और कोरोना महामारी से दुनिया को बचाने की प्रार्थना बाबा से करें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मन्दिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । श्रद्धालु घर बैठे बाबा के दर्शन करें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा मन्दिर में बाबा का विशेष श्रृंगार कर ज्योत की गई।