Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-11-19 at 13.00.32
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवम्बर 2023। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कस्बेवासियों के स्वस्थ सांस्कृतिक मनोरजनं के लिए सदैव नवाचार करता रहा है एवं इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा रविवार को अहमदाबाद में हो रहे क्रिकेट विश्वकप के फाईनल मैच का सार्वजनिक रूप से बड़ी स्क्रीन पर लाईव प्रसारण करवाया जा रहा है। टाइम्स के प्रबंधक विशाल स्वामी ने बताया कि क्रिकेट के लिए क्षेत्रवासियों में जुनून है एवं श्रीडूंगरगढ़ के निवासियों को ही स्टेडियम जैसा अनुभव करवाने के लिए क्षेत्र के खेल प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिराजुद्दीन पंवार के सहयोग से दस गुना आठ फीट की विशाल स्क्रीन पर मैच का लाईव प्रसारण किया जा रहा है। कस्बे के मुख्य बाजार में गौरव पथ रोड, गोपाल चौक पर यह स्क्रीन लगाई गई है एवं इसके साथ ही बड़े स्पीकर भी लगाए गए है। यहां मैच के दौरान क्रिकेट प्रेमी खासी हूटिंग करेंगे एवं मैच के बाद भारत के विश्वविजेता बनने पर आतिशबाजी करने के साथ मिठाईयां बांटी जाएगी। टाइम्स द्वारा सभी खेल प्रेमियों को बतौर दर्शक के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है। आप सभी से आग्रह कि बड़ी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए मुख्य बाजार में जरूर पहुंचें और अनेक साथियों के साथ मैच का आनंद लेकर स्ट्रेस फ्री फील करें। ध्यान रहें मैच अभी दोपहर 2 बजे शुरू होगा जो देर शाम तक चलेगा।
आडसर बास में भी लगाई गई बड़ी स्क्रीन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आडसर बास के तीन पीपल टाडा में भी मोहल्ले के युवाओं द्वारा बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है। मोहल्ले के गजानंद दाधीच ने बताया कि भारत जीत का प्रबल दावेदार है एवं इस कारण युवाओं में खासा जोश है और यहां अनेक युवा मैच का आनंद लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल प्रेमियों के लिए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने किया नवाचार, लगाई बड़ी स्क्रीन, होंगे बिग स्पीकर पर फाइनल का रोमांच, देखें मुख्य बाजार में पूरा मैच और हो जावें स्ट्रेस फ्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तैयारियों पूरी, 2 बजे होगा मैच शुरू, पूरा मैच देखें बड़ी स्क्रीन पर।