Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2222
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2023। एक युवक ने फांसी का फंदा लगाया और परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में 8 दिन मौत से संघर्ष करता रहा आखिरकार मंगलवार को जीवन से हार गया और ईलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। गांव बापेऊ निवासी चेतनराम पुत्र चंद्राराम सांसी ने सेरूणा थाने में मर्ग दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसका भाई 40 वर्षीय भूराराम पुत्र चंद्राराम ने 12 जून को अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे उतार कर पीबीएम में भर्ती करवाया। फंदे से घायल भूराराम का 8 दिन अस्पताल में ईलाज किया गया परंतु मंगलवार को उसने दौराने ईलाज अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। सेरूणा पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मर्ग की जांच थानाधिकारी रामचंद्र ढाका को सौंपी गई है।