Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20250525-WA0057
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2025। बीती रात आए तेज अंधड़ से पूरे क्षेत्र में बिजली तंत्र को खासा नुकसान हुआ। पुराने पोल धराशायी हो गए वहीं अनेक स्थानों पर लाइनें फाल्ट हो गयी है। शहर में अस्पताल सहित आडसर बास, कालू बास, रानी बाजार क्षेत्र में बीती रात करीब 10 बजे बिजली गुल है। सारी रात लोग परेशान हुए और एक दूसरे से बिजली कब आएगी की जानकारी लेते रहें। रविवार सुबह 10.30 बजे तक घरों व प्रतिष्ठानों में बिजली नहीं आयी है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि धोलिया लाइन पर मेजर फाल्ट है जिससे रात दो बार 220 जीएसएस भी ट्रिप कर गया। इस फाल्ट को ढूंढने के प्रयास किये जा रहें है। अभी तक फाल्ट नहीं मिला है और बिजली सप्लाई सुचारू करने के विभागीय प्रयास जारी है। नागरिकों ने शहर की बिजली व्यवस्था को धोलिया लाइन से जोड़ने पर गहरा रोष जताया है। बता गत करीब 6 माह पूर्व बिंझासर जीएसएस से निकाल कर गांव गुसाईसर बड़ा की लाइन सिटी फीडर से जोड़ दी गयी। बता देवें विभागीय नियमों के विरुद्ध राजनीतिक प्रभाव में गांव गुसाईसर बड़ा की लाइन को शहर की लाइन से जोड़ा गया है। अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसे शीघ्र ही अलग करना होगा क्योंकि इस लाइन पर फाल्ट से आधा शहर बिना बिजली परेशान होता है। बाजार में स्थित विभिन्न कार्यालयों, दुकानों में बिना बिजली व्यापारी बेचैन हो रहा है। वहीं विभाग द्वारा की गई इस व्यवस्था का जबरदस्त विरोध जता रहे है। बता देवें धोलिया जीएसएस से निकलने वाली ये लाइन करीब 19 किलोमीटर लंबी हो गयी। लाइन पुरानी होने व अत्यधिक लंबी हो जाने के कारण इस पर फाल्ट भी अधिक होते है और ढूंढने व निकलने में काफी समय लगता है जिससे गत समय से लगातार शहर की आधी आबादी परेशानी भुगत रही है। लगातार इससे होने वाली समस्या के प्रति जागरूक लोग विभाग व जनप्रतिनिधियों को चेता रहें थे परंतु आज विकट रूप में समस्या खड़ी हो गयी है। हालांकि विभागीय अधिकारी भी दबे स्वरों में ये स्वीकार करते है कि सिटी को गुसाईसर से नहीं जोड़ा जाना था, इससे ग्रामीण एजी या घरेलू में दिक्कत से सिटी सप्लाई प्रभावित होती है। वहीं अस्पताल में सप्लाई के लिए श्रीडूंगरगढ़ जीएसएस से लुपिंग के द्वारा जोड़ कर वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। विभाग द्वारा गुसाईसर बड़ा लाइन को आइसोलेट किया गया तब सामने आया कि फाल्ट सिटी लाइन में भी है, उसी फाल्ट को कार्मिकों द्वारा ढूंढा जा रहा है।