Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-30 at 18.16.01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2025। वन विभाग, श्रीडूंगरगढ़ ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन महिलाओं सहित छह शिकारियों को अरेस्ट किया है। विभागीय टीम ने एक नाबालिक आरोपी को निरूद्ध किया और पांच मृत मोर बरामद किए है। दल ने शिकार के दौरान प्रयोग में ली गई तीन जीपें भी जब्त कर ली है। विभाग के एसीएफ सत्यपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सेठाराम पुत्र मोहनराम बावरी व इसकी पत्नी जानकी व खुशबू निवासी दाऊदसर, नागौर, रामस्वरूप व इसकी पत्नी शायरी, पुत्र पप्पूराम निवासी अलकपुरा नागौर को गिरफ्तार कर लिया। एक नाबालिग लड़की को भी निरूद्ध किया गया है। ये सभी गांव तेजरासर के एक खेत में प्याज की कटाई करने आए हुए थे। शनिवार को ये किसी दूसरे खेत में मजदूरी के लिए जाने के दौरान रास्ते में गांव गुसांईसर के पास स्थित एक खेत में पांच मादा मोरों का शिकार कर कट्टे में डालकर जीप में सवार हाकर रवाना हो गए। एक जागरूक नागरिक ने इनका पीछा किया व सेरूणा पुलिस व वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सक्रियता दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ा। रविवार को टीम ने मृत मोरों के शव बरामद कर लिए है। क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि मृत मोरों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।

ये टीम सक्रिय रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग के विभाग के एसीएफ सत्यपाल सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी सुभाष चन्द्र सहित विभागीय टीम सक्रिय रही। आरोपियों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्यवाई में रेंजर हनुमंत सिंह, वनपाल हरिकिशन, सीताराम, राजेंद्र बरोठिया, मंजू, सहायक वनपाल राजू सेवग व रोहिताश सक्रिय रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वन विभाग की टीम ने 6 शिकारियों को अरेस्ट किया, एक नाबालिग को किया निरूद्ध।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच मृत मोरों के शव बरामद किए।