Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जून 2023। आसाम से रवाना होकर एक युवक को गांव मोमासर पहुंचना था परंतु वह कल रात से लापता हो गया है। परिवार परेशान हो गया है और युवक की तलाश में जुट गया है। मोमासर निवासी सतपाल मेघवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उसका छोटा भाई 18 वर्षीय राजूराम पुत्र सुखराम मेघवाल आसाम में किसी फेक्ट्री में काम करता है। 19 जून की रात को कामाख्या स्टेशन से बीकानेर की ट्रेन में रवाना होने वाला था परंतु ट्रेन निकल गई। वह अगले दिन मंगलवार को दोपहर दिल्ली की ट्रेन से रवाना होकर दिल्ली पहुंचने वाला था। परंतु युवक वह ट्रेन भी नहीं पकड़ पाया और बीती रात 9 बजे के बाद से उसका फोन ऑफ आ रहा है और कोई संपर्क नहीं हो पाया है। परिजन परेशान हो रहें है तथा परिवार ने सभी आसाम प्रवासी व नागरिकों से मदद की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति को युवक राजूराम के बारे में कोई जानकारी प्राप्त हो तो वे 91166 02856 पर संपर्क कर सूचना जरूर देवें।