Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2022। जयपुर की निवासी एक महिला ने श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक युवक एवं उसके पिता को नकद पैसे उधार दे दिए। लेकिन तय समय निकलने के बाद भी पैसे वापस नहीं लौटाए तो महिला तकादा करने श्रीडूंगरगढ़ आई जहां उसके साथ बदसलूकी की गई। यह मामला देखने को मिला कस्बे के कालूबास क्षेत्र में। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जयपुर निवासी अनिता राठौड़ ने कस्बे के कालूबास निवासी अरूण एवं उसके पिता विनोद माली को 2-3 साल पहले 15 लाख रुपए उधार दिए थे और बार बार मांगने के पर भी उन्होने वापस नहीं लौटाए। इस पर वह शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंची एवं शाम छह बजे आरोपियो के घर जाकर तकादा किया। इस पर विनोद माली की पत्नी एवं छोटे बेटे मोहित ने उसके साथ बदसलूकी की एवं धक्का देकर गिरा दिया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर उधारी नहीं चुकाने, मारपीट करने, स्त्री लज्जा भंग, गाली गलौच आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा विनोद माली एवं उसके पुत्र मोहित को शांति भंग के आरोप में धारा 151 के तहत गिरफ्तार भी किया गया है।