Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 नवंबर 2024। सोशल मीडिया पर वायरल होने का शगल जिस तरह से बढ़ रहा है वैसे ही निजी जीवन में घुसपैठ के साथ अनेक तरह के खतरे भी मंडराने लगे है। सेरूणा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग युवती का इंस्टाग्राम अकाउंट 15 नवंबर को किसी अज्ञात हैकर द्वारा हैक कर लिया गया। युवती के इंस्टाग्राम के फोटो वीडियो डाउनलोड कर उनमें एडिटिंग कर हैकर ने उन्हें वायरल करने की धमकियां 16 वर्षीय बालिका देते हुए नगदी की मांग की। परेशान युवती के पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस से हैकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पिता ने अज्ञात हैकर को गिरफ्तार करने व कठोर सजा देने की गुहार लगाई है। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार को दी गई है। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि साइबर सेल एक्टिव हो गया है और अज्ञात हैकर की जानकारी प्राप्त होते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। इंद्रकुमार ने बताया नए कानूनों में साइबर क्राइम के मामलों में सख्त सजा के प्रावधान निर्धारित किए गए है जिसमें सजा का दायरा भी बढ़ गया है।
इंस्टा पर यूथ है सक्रिय, ब्लैकमेल होने पर पुलिस को दे सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारत में 13 वर्ष से 19 वर्ष के टीनएज युवक व युवतियों द्वारा सबसे अधिक यूज किए जाने वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती में धोखा, इंस्टा पर एडिट वीडियो वायरल होने की घटनाएं भी टीनएजर के साथ बढ़ रहें है। ऐसे में थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि माता पिता बच्चों को निजी जानकारियां कम से कम शेयर करने की सलाह देते हुए उन पर निगरानी रखें। वहीं किसी हैकर द्वारा परेशान किए जाने की स्थिति को सहन ना करते हुए तुरंत पुलिस को सूचना देवें।