Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालूबास आसोपा चौक स्थित प्राचीन गुंसाईजी महाराज मंदिर प्रांगण में मोहल्लेवासियों द्वारा सामूहिक सहयोग से आयोजित करवाई जा रही सात दिवसीय भागवत कथा की पूर्णाहुति बुधवार को हवन के साथ हुई। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद मोहल्लेवासियों, महिलाओं, श्रृद्धालूओं ने हवन में आहुतियां देकर पुण्य कमाया। इस मौके पर महाप्रसाद का आयोजन भी किया गया। इससे पहले कथा के अंतिम दिन मंगलवार को कथावाचक मनोज भाई दाधीच ने कथाश्रवण का लाभ तभी होने की बात कही जब जीवन में ईश्वर भक्ति एवं सदकर्मों, सत्संग को शामिल किया जाए। अंतिम दिन श्रीकृष्ण-सुदामा प्रसंग की सजीव झांकिया भी सजाई गई समापन पश्चात कथा को जूलूस पूर्वक मंदिर में पहुंचाया गया। कथा के दौरान नियमित रात्री कालीन भजन संध्या का आयोजन भी हुआ एवं आयोजन का मोहल्लेवासियों ने लाभ उठाया।