Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2023। कस्बे के बिग्गाबास निवासी निर्माण कार्य ठेकेदार सलीम चुनगर ने गांव जैसलसर निवासी नारायण चाहर एवं गावं लखासर निवासी रेवंतराम भूकर के खिलाफ स्कूल का निर्माण करवा लेने एवं बाद में मजदूरी से मुकर जाने का आरोप लगाते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलीम ने बताया कि नारायण चाहर ने गावं लखासर में सरस्वती विद्या आश्रम स्कूल कर रखी है एवं उसने स्कूल में छह कमरों का निर्माण करवाने के लिए उसे मजदूरी कार्य ठेके पर दिया था। उसने काम भी पूर्ण कर दिया लेकिन उसकी कुल मजदूरी एवं उपकरणों के किराए में से आरोपियों ने 1,07755 रुपए नहीं दिए एवं वहां पर रखे हुए सभी उपकरण भी हड़प लिए। सलीम के इस्तगासे पर पुलिस ने दोनो जनों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है एवं जांच एएसआई पूर्णमल को सुपुर्द की गई है।