Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसंबर 2023। एक सकारात्मक खबर क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान से आई है। यहां एक गुरूजी का प्रमोशन होने की खुशी में उनके परिवार द्वारा स्कूल के 185 विद्यार्थियों को जूते जुराब, टाई बेल्ट भेंट किए है। मोमासर निवासी और महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, धीरदेसर चोटियान में सेवारत पवन कुमार प्रजापत का हिंदी विषय से व्याख्याता पद पर चयन होने पर उनके परिवार ने खुशियां मनाते हुए शिक्षा के मंदिर में दान पुण्य किया है। प्रजापत परिवार ने विद्यालय को ऑफिस चेयर, म्यूजिक सिस्टम भेंट किया। वहीं स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व हेल्पर को गर्म खाने के टिफिन वितरित किए। विद्यार्थियों व कर्मचारियों ने पहली बार किसी गुरूजी द्वारा स्कूल के बच्चों व कार्मिकों को भेंट दिया जाना देखने की बात कहते हुए पवन कुमार का आभार जताया। इस दौरान विद्यालय में उनके सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान शिक्षा विभाग से अधिकारी सुनील बोड़ा, ओमप्रकाश प्रजापत, सेवानिवृत्त पूर्व सहायक निदेशक कैलाश जैन, आयकर विभाग के ओएस गिरधारीलाल सुथार, सहित विभाग के शिवनाथ सिंह, पवन सारस्वत, लक्ष्मीकांत वर्मा, भागीरथ गोदारा मौजूद रहें व प्रजापत परिवार का आभार जताया। सरपंच रामचन्द्र चोटिया ने पवन कुमार का सम्मान करते हुए विद्यालय के हित में शिक्षक के योगदान की सराहनीय पहल बताया। इस दौरान सुमेराराम, तुलछाराम, धनराज पटावरी, अणुव्रत समिति मंत्री राकेश संचेती, बजरंग, बनवारी लाल, दिनेश, ओमप्रकाश सहित सभी अध्यापक व अनेक ग्रामीण व विद्यार्थी उपस्थित रहें।  कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्रधानाचार्य किशोर सिंह ने सभी अतिथियों का आभार जताया।