Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2023। नववर्ष के प्रथम दिन रात 12 बजे अनेक स्थानों पर युवाओं ने जश्न मनाया व एक दूसरे को बधाईयां दी। श्रीडूंगरगढ़ में ही नहीं गांवो व ढाणी तक नववर्ष के जश्न देखने को मिले है। रात 12 बजने के साथ ही शुभकामना संदेश देने के लिए मैसेज व फोन किए गए। अलसुबह से नागरिक बधाईयां देने में व्यस्त नजर आ रहें है। अनेक घरों में पूर्व संध्या पर गाजर पाक व दाल के बड़े बनाकर प्रियजनों के साथ भोजन किया गया वहीं अनेक स्थानों पर आज सुबह सामूहिक भोजन के आयोजन हो रहें है। कई नागरिकों ने पूर्व संध्या पर कुत्तों को भोज करवाया तो अनेक जनों ने वर्ष के प्रथम दिन गौसेवा करते हुए गौवंश को गुड़ खिलाया, खल अपने हाथों से खिलाई। कई स्थानों पर विशेष पूजन अर्चना व हवन सत्संग के आयोजन हुए है। कहीं युवाओं ने खेतों में पीली सरसों के बीच दाल बाटी व हल्दी की सब्जी के आयोजन किए जा रहें है। युवाओं ने खूब फोटो लिए और नववर्ष का धूमधाम से स्वागत किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव धीरदेसर चोटियान में युवाओं ने सरसों के खेतों मे नववर्ष का स्वागत किया। (फोटो- हजारी प्रसाद )
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नववर्ष के पहले दिन गांव बाना में युवाओं ने श्रीबांके बिहारी गौशाला में गायों को गुड़, खल खिला कर सभी के लिए समृद्धि की कामना की। इस दौरान महेश, मुकेश, संतोष बाना, अमित भांभू, योगेश, शिवा सहित अनेक युवक शामिल रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के युवाओं ने न्यू ईयर को सेलेब्रेट कर रात 12 बजे दी नववर्ष की बधाईयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में ग्रामीणों ने भोमिया दादोजी की छतरी पर हवन व सत्संग का आयोजन कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई, ग्रामीणों अच्छे जमाने की प्रार्थनाएं की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नववर्ष पूर्व संध्या पर मोमासर बास मित्र मंडली ने कुत्तों को 40 किलो आटा व 10 किलो तेल के गुलगुला बना कर भोज करवाया। इस दौरान आनंद जोशी, रामूनाथ, ललित प्रजापत, रमेंश प्रजापत, आशीष प्रजापत, विष्णु प्रजापत, अनुज बाबला, नितिन जोशी, भवानी प्रजापत, रामनिवास, करण, सचिन, हरीश व गौरव सहित मंडल सदस्य उपस्थित रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला ने युवाओं ने स्पीकर लगाकर रात 12 बजे नववर्ष का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक स्थानों पर आतिशबाजी कर किया नए वर्ष का स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक स्थानों पर धूमधाम से दी गई नववर्ष की शुभकामनाएं।