Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रेल 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका की दमकल गुरूवार देर रात तक कस्बे की गलियाें में घूमती दिखी, आग पर नियंत्रण के काम में आने वाली दमकल के माध्यम से पालिका प्रशासन ने गुरूवार रात काे काेराेना पर नियंत्रण का प्रयास किया। पालिका ईओ भवानीशंकर व्यास, एसआई हरीश गुर्जर की अगुवाई में पालिकाकर्मियाें ने दमकल के माध्यम से पूरे राजकीय चिकित्सालय का सैनेटाईजेशन किया एवं घूमचक्कर राेड़, मुख्य बाजार, हाईस्कूल राेड़ सहित कस्बे की विभिन्न गलियाें में सैनेटाईजर का छिडकाव किया। इस दाैरान पूर्व पार्षद अशाेक झाबक, पवन बाेथरा आदि ने सहयाेग किया। कस्बे में काेराेना के बढ़ते प्रभाव के कारण कस्बेवासियाें द्वारा सैनेटाईजेशन की मांग की जा रही थी एवं गुरूवार रात के अलावा भी यह लगातार किए जाने की आवश्यकता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रेल 2021। कस्बे की गलियाें में किया सैनेटाईजर का छिड़काव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रेल 2021। कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में दमकल की सहायता से किया गया सैनेटाईजेशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अप्रेल 2021। काेविड सैम्पल लेने वाली गली में भी किया गया सैनेटाईजेशन।