Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2026। क्षेत्र के सेरूणा थर्ड जीएसएस पर तीन दिन से ताले लगे होने और सुनवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने यहां एकत्र होकर आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 100 कुओं पर तीन दिन से सप्लाई बाधित है। तीन दिन से जीएसएस लगातार दिन में कई कई बार जीएसएस के चक्कर काट रहें है। परंतु यहां कोई कार्मिक ही नहीं आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कोई बिजली जोड़ने या काटने के लिए कार्मिक नहीं है। किसी आपात स्थिति का जिम्मेदार भी बिजली विभाग ही होगा। सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह ने बताया कि जीएसएस पर तीन कार्मिकों की ड्यूटी है पर यहां तीन दिन से कोई कार्मिक नहीं आया। जिससे बिजली संबंधी आपात स्थिति हो जाए तो ग्रामीण कहां जाए।
मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए बताया कि ये बिजाई का समय है और बिजली की किसानों को जरूरत है, ऐसे समय में तीन तीन दिन बिजली नहीं देना किसानों के साथ अन्याय है। यहां मौजूद ओमाराम खाती, लीलाधर कूकना, मुखराम गोदारा, अर्जुनराम खाती, रेखाराम मेघवाल, बाबूलाल गोदारा, राजू गोदारा, देवीसिंह, विजयसिंह, सहीराम मेघवाल, तोलाराम भादू सहित अनेक युवा किसान धरना देकर बैठ गए है। किसान पानी के पीने के लिए कैंपर लेकर आए है व सुनवाई नहीं होने पर यहीं बैठे रहने की बात कही है।
विभागीय अधिकारी सुशील छींपा ने टाइम्स को बताया कि कल रात से सप्लाई बाधित है और वे मौके पर पहुंच रहें है। उन्होंने बताया कि इस जीएसएस पर दो कार्मिक है जिन्हें तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए है। देखें मौके से वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/1CokgrvRFL/