Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2024। क्षेत्र के गांव लखासर में एक युवक को झगड़े में बीचबचाव कर अपने भाई को बचाना महंगा पड़ गया जब युवकों ने उससे रंजीश बांध ली व गुरूवार रात उस पर हमला कर उसका सर फोड़ दिया। इस संबध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में शुक्रवार सुबह मामला दर्ज हुआ है। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव लखासर निवासी युवक सवाईराम नाई के साथ इसी गांव का युवक प्रभूराम नाई उससे रंजीश रखता है एवं आए दिन गाली गलौच कर तंग परेशान करता है। आरापी प्रभूराम ने 7 मई की रात को अपने साथी गुलाबसिंह, जयपालसिंह, रूपसिंह, दुर्जनसिंह, राजूसिंह, जयपालसिंह के साथ मिल कर सवाईराम के साथ मारपीट की व इस दौरान सवाईराम के ताऊ के बेटे भाई मेघाराम ने बीचबचाव कर आरोपियों से पीडित को छुडा दिया। इस बात से आरोपी मेघाराम के साथ रंजीश रखने लगे एवं गुरूवार रात को मेघाराम पर हमला कर लाठी, लोहे के सरियो से मारपीट कर डाली। भाई के साथ मारपीट होने की सूचना मिलने पर सवाईराम भी घटनास्थल बस स्टेण्ड की और गया तो आरोपियों ने उसका सर भी फोड़ दिया। सवाईराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, जिसकी जांच हैडकांस्टेबल देवाराम करेगें।