Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
सावधान! बढ़ रहा है कोरोना, बीकानेर सहित इस तहसील में आज मिले पॉजिटिव, जानें पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 मार्च 2021। आस पास की खास खबर में आज क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने का आग्रह करते हुए बता देवें आज नोखा सहित कोरोना के 9 पॉजिटिव केस बीकानेर में मिले है। अब जिले में सभी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वृद्ध नागरिक वैक्सीनेशन करवाने के लिए पहुंचने लगे हैं। कोरोना ने एक बार फिर पैर पसारने प्रारंभ कर दिया है और ऐसे में वैक्सीन लगवाना सुरक्षित माना जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. आर्य सावधानी बरतने की अपील के साथ नागरिकों से जागरूक होने व कोरोना वैक्सीन लगवाने की बात कह रहें है। परन्तु नागरिक गाइड लाइन का पालन करते नजर नहीं आ रहें है। बता देवें रविवार को आई तीन अलग अलग रिपोर्ट्स में बीकानेर में नौ पॉजिटिव आए हैं। इसमें दो अन्य जिलों के है और एक्टिव केस 33 हो गए है। शनिवार को विभिन्न सेंटर्स पर अपनी जांच कराने वाले करीब 600 सैंपल की रिपोर्ट रविवार सुबह जारी हुई। नोखा में की 89 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई है। एक बीकानेर के ही 66 साल के वृद्ध भी है व बीकानेर रेलवे स्टेशन पर हुई जांच में दो पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें एक खतूरिया कॉलोनी और दूसरा 27 साल का युवक है, जिसने अपना पता नोट नहीं करवाया। आर्मी कैंट से एक और पॉजिटिव केस मिला है, जो 28 साल का युवक है। दो बीकानेर से बाहर के पॉजिटिव केस है। एक हनुमानगढ़ और दूसरा झुंझुूनू का है।