Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
08-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2026। विधायक सेवा केन्द्र पर बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में आधा दर्जन गांवो से ग्रामीण पहुंचे और अपनी परिवादें विधायक तारांचद सारस्वत को दी।
सारस्वत ने पानी बिजली, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उनका समाधान करवाया। कुछ प्रकरणों का त्वरित समाधान नहीं होने पर अधिकारियों को उनका निस्तारण शीघ्र करने के निर्देश दिए। विधायक ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही नहीं बरतने और प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण करने की हिदायत दी। केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनसुनवाई में बेनीसर, बापेउ, मोमासर, गुंसाईसर बड़ा, तोलियासर, उदरासर से ग्रामीण परिवादें लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया।