Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2023। बिग्गा बास निवासी बबलू चौपदार की मासूम खेलते हुए घर से कुछ दूर निकल आई। परिजन उसकी तलाश में ईधर उधर दौड़ पड़े और घर से गली तक हल्ला मच गया। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में खबर प्रकाशन के साथ ही मासूम अनिजा के अब्बा बबलू ने खबर देखी और वे मंदिर की ओर दौड़ पड़े। अनिजा की दादी साथ आई और रोती मासूम दादी को देखकर एक पल में मुस्कुरा उठी। जुगल सारस्वत ने उसे टॉफी देकर बहलाया व दादी के आ जाने पर बालिका को उनकी गोद में सौंप दिया। जुगल व अनिजा की दादी सहित बबलू ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया। जुगल ने बताया कि क्षेत्र में जन जन तक पहुंचे टाइम्स के द्वारा मासूम कुछ ही पलों में अपने परिवार के पास पहुंच गई है।