Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2026। श्रीओसवाल पंचायत द्वारा प्राचीन कालिकाल कल्पतरु परमातारक श्री पार्श्वनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर के जीर्णोद्धार महोत्सव मंगलवार को धार्मिक उत्साह, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजित हुआ। प्रातः 8:30 बजे स्नात्र पूजा एवं नवग्रह पूजन से काय्रक्रम प्रारंभ हुआ। 10:00 बजे श्री पार्श्व नाकोड़ा भैरव महापूजन आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और जयकारे लगाए। महापूजन में जिनपीयूषसागर महाराज का पावन आशीर्वाद प्राप्त हुआ तथा सिरोही निवासी शासनरत्न श्री मनोजकुमार बाबूमलजी हरण के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। महापूजन के मुख्य लाभार्थी निर्मलकुमार संतोष देवी डागा परिवार रहें। धार्मिक अनुष्ठानों एवं मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा व विधि विधान से पूजन संपन्न हुआ।
आयोजन की व्यवस्थाएं श्रीओसवाल पंचायत कार्यकारिणी द्वारा कराई गईं। आयोजन की व्यवस्थाओं में अध्यक्ष विनोद भदाणी, मंत्री कान्ति कुमार पुगलिया, जीर्णोद्धार संयोजक अशोक कुमार बैद सहित समस्त कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा। विधायक ताराचंद सारस्वत, महेश राजोतिया, भवानी तावणियां, जगदीश गुर्जर, हेमराज भादानी भी शामिल हुए व शुभकामनाएं दी। आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्री पार्श्वनाथ जैन मंदिर जीर्णोद्धार महोत्सव को ऐतिहासिक कार्यक्रम बताते हुए इसे समाज की एकता व सहयोग भावना का उदाहरण बताया। कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक मौजिज लोगों की उपस्थिति रही।