Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसंबर 2025। नोखा पूर्व विधायक व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई बुधवार को बीकानेर दौर पर पहुंचे। उनका जयपुर से रवाना होने के बाद विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। यहां जिले में प्रवेश सीमा पर बोर्ड के गांव कितासर में बिश्नोई का कार्यकर्ताओं ने भाजपा व मोदी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान गांव भाजपा नेता पृथ्वीराज व्यास, रामदेव पांडिया, कितासर बिदावतान के पूर्व सरपंच लालाराम मेघवाल, रामसिंह राठौड़, तिलोकराम नैण, दुर्गाराम मेघवाल, रामावतार व्यास, अमित व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहें। थार डेयरी पर भाजपा नेता कुंभनाथ सिद्ध द्वारा बिश्नोई का अभिनंदन किया गया। यहां विधायक ताराचंद सारस्वत, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, पूर्व प्रधान छैलूसिंह, हेमनाथ जाखड़ भी पहुंचे व स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। सिद्ध ने बिश्नोई को फुलमाला, शॉल व साफा पहना कर अभिनंदन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष के गांव बिग्गा पहुंचने पर बिग्गा के ग्रामीणों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। ग्रामीणों ने बिहारीलाल सहित विधायक ताराचंद सारस्वत का भी सम्मान किया। यहां सरपंच जसवीर सारण, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण सेवग, महावीर व्यास, छगनलाल ओझा, मदनलाल बावरी, कॉपरेटिव सोसाइटी अध्यक्ष कैलाश ओझा, प्रज्ञाप्रकाश ओझा, मेघराज पुरोहित, पूनमचंद व्यास, छगनलाल मेघवाल, संदीप सैनी, जयराम तावनियां, शंकरलाल शर्मा, चम्पालाल ओझा, महावीर ओझा, मुरलीधर सारस्वा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। सभी ने माल्यार्पण करते हुए बिश्नोई को बधाई दी व उन्होंने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले में प्रवेश पर कितासर के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थार डेयरी पर किया भव्य अभिनंदन कार्यक्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन।