Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसम्बर 2020। इस साल के अंतिम दिन आज श्रीडूंगरगढ़ अपनी बेटी का भव्य स्वागत करेगा और भाजपा विजयी का संकल्प लिया जाएगा। नवनिर्वाचित नोखा प्रधान रामप्यारी देवी तर्ड श्रीडूंगरगढ़ के अन्नाराम ज्याणी की पुत्री व मघाराम ज्याणी की बहन है। उनके पोते राधे ज्याणी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिलास्तर के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता भाजपा विजयी का प्रण करेंगे और आगामी नगरपालिका चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे। समारोह का आयोजन मघाराम ज्याणी के निवास स्थान कालूबास वार्ड 2 में आयोजित होगा। दोपहर 2.30 बजे नोखा प्रधान अपने युवा नेता पुत्र आत्माराम तर्ड के साथ श्रीडूंगरगढ़ के घूमचक्कर पहुंचेंगें एवं वहां पर कस्बेवासियों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। यहां से मुख्य बाजार, रानी बाजार होते हुए वो वार्ड 2 में कार्यक्रम स्थल तक काफिले के  रूप में पहुंचेगें। रास्ते में कई जगहों पर विभिन्न संगठनों द्वारा अभिनंदन किया जाएगा। तर्ड बिग्गाबास स्थित भाजपा कार्यालय भी पहुंचेगें जहां शहर मंडल द्वारा स्वागत किया जाएगा।