Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव बाना में आज रात “एक शाम वीर तेजाजी महाराज के नाम” भव्य जागरण का आयोजन होगा। श्रीबांके बिहारीलाल गौशाला प्रांगण में आयोजित इस विशाल जागरण की तैयारियों में उत्साह के साथ ग्रामीण जुटे है। जागरण में भजन कलाकार रामचंद्र राव एडं पार्टी सहित भजन गायिका नेहा सारस्वत, कविता गरवा अपने भजनों की प्रस्तुतियां देगी। वहीं बाल कलाकार गौरी पुष्करणा तथा अनु राजस्थानी, सपना जयपुर द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां दी जाएगी।
मंदिर पुजारी मघाराम बाना ने बताया कि आयोजन समिति के बजरंगलाल, हंसराज, संतोष बाना, देवीलाल बाना, सीताराम, शिवलाल, मालाराम, राजूनाथ, मनोज कुमार, अशोक स्वामी, सुखराम नैण, ओमप्रकाश, श्रीकिशन, सीताराम, गौशाला संचालक मांगीलाल बाना सहित उत्साहित युवा टीम आयोजन संबंधी विभिन्न प्रबंधन कर रही है। जागरण में बाना सहित आस पास की ढाणियों व गांवो से भी भजन प्रेमी लोग शामिल होकर भक्ति रस का आनंद लेंगे।