Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में सोमवार सुबह राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सत्र में विधायक ताराचंद सारस्वत ने भारती निकेतन को क्षेत्र का गौरव राज्य भर में बढ़ाने के लिए सराहा। सारस्वत ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने योग का महत्व बताया। जीव जतन जनकल्याण ट्रस्ट के मुख्य न्यासी व भामाशाह जतन पारख ने योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन के साथ समाज में भी योग के प्रति जागरूकता लाने के प्रयास करने की खिलाड़ियों को प्रेरणा दी। अखिल भारतीय श्री गुर्जर गौड़ युवा महासभा के अध्यक्ष अनिल जोशी ने भारत की समृद्ध परंपरा का वैज्ञानिक प्रतीक योग को बताते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। मंच पर दानदाता बजरंग लाल सेठिया, पन्नालाल पुगलिया, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, उपनिदेशक शिक्षा विभाग शैलेंद्र देवड़ा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां सहित शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहें। सभी वक्ताओं ने आयोजन खेल भावना से व शांतिपूर्ण करवाने की बात कही। मंच संचालन शिक्षा विभाग के ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया। स्कूल निदेशक ओमप्रकाश स्वामी व श्यामसुंदर स्वामी ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए सभी का आभार जताया।
कल सुबह प्रारंभ होगी चार कैटेगरी की प्रतियोगिताएं, दी सांस्कृतिक प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उद्घाटन सत्र में मंच पर बीकानेर की योग टीम ने योग प्रस्तुति दी। भारती निकेतन की छात्राओं ने लोकगीत पर लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। सोमवार को उद्घाटन के बाद दल प्रभारी, निर्णायकों की बैठक का आयोजन हुआ और प्रतियोगिताओं का शेड्यूल बनाया गया। मंगलवार सुबह 7 बजे से योग के ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर की चार कैटेगरी की प्रतियोगिताओं के मुकाबले प्रारंभ होंगे।
हर एक शिक्षक जुटा है व्यवस्थाओं में..
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 17 व 19 वर्षीय छात्र व छात्रा वर्ग की टीमें श्रीडूंगरगढ़ पहुंची है। विद्यालय सहित विभिन्न भवनों में टीमों के ठहरने की व्यवस्थाएं की गई है। छात्र छात्राओं को स्कूल की बसों द्वारा भोजन करवाने के बाद अपने अपने भवनों तक पहुंचाया जा रहा है। भारती निकेतन का पूरा स्टाफ अल सुबह से देर रात तक प्रबंधन व्यवस्थाओं में जुटा है। शिक्षा विभाग के करीब 80 शिक्षकों को इस खेल आयोजन में व्यवस्थाओं के लिए नियुक्ति किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की छात्रा टीम ने किया उद्घाटन सत्र में योग प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश भर से 17 व 19 वर्षीय छात्र व छात्रा वर्ग की टीमें शामिल हुई योग प्रतियोगिता में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने सराहा योग प्रदर्शन को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारती निकेतन की छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल सदस्यों ने विधायक का किया मान सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाजसेवी युवा अनिल जोशी का किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को किया अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ियों ने ली खेल भावना से खेलने की शपथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न जिलों के खिलाड़ी शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीमों ने की मार्चपास्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनसीसी कैडेट्स ने की अतिथियों की अगवानी।