Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2026। मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले क्षेत्र के गौरव शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 24वें शहादत दिवस पर 9 सितंबर 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा।
गांव बिग्गाबास रामसरा के समस्त ग्रामीणों की ओर से आयोजित शिविर गांव में स्थित शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पार्क में 9 सितंबर की सुबह 9 बजे से शुरू होगा। ग्रामीणों ने शिविर की व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी है। वहीं पूरे अंचल में प्रचार प्रसार के प्रयास भी किए जा रहें है। बुधवार को ग्रामीणों ने थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने शिविर के बैनर का विमोचन करवाया व शिविर में शामिल होने के लिए आग्रह किया। कश्यपसिंह ने क्षेत्र के युवाओं से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्तदान से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान जीवनदान के समान है और युवा शक्ति को मानवता की सेवा में जागरूक होकर ये योगदान जरूर देना चाहिए। आयोजक दल के सीताराम सिहाग ने बताया कि इस दौरान स्मारक पर प्रतिवर्ष की भांति शहीद को श्रद्धाजंलि के साथ शिविर प्रारंभ होगा। वहीं स्थित खेल मैदान में वॉलीवॉल टूर्नामेंट का आयोजन भी होगा। जिसमें अनेक टीमें भाग लेगी।