Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अक्टूबर 2022। क्षेत्र के दो गांवों के लिए सांसद अर्जुनराम मेघवाल की ओर से खुशखबरी आई है। बीकानेर सांसद सेवा केन्द्र प्रभारी विक्रमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ की ग्राम पंचायत जाखासर व उदरासर में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की नई शाखाएं शीघ्र खोली जाएगी। वित्त मंत्रालय ने इसकी स्वीकृति जारी कर दी गई है। सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी है। उदरासर व जाखासर के ग्रामीणों ने सांसद अर्जुनराम का आभार जताया है।