Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोमासर में “स्वच्छ मोमासर अभियान” के तहत गलियों की नियमित साफ सफाई का बीड़ा ग्राम पंचायत ने उठाते हुए गांव में साफ सफाई का रोड मैप तैयार किया गया है। सरपंच सरिता देवी संचेती ने बताया कि गांव के सौन्दर्यीकरण के लिए प्रयासरत पंचायत में अब इस वर्ष गलियों की नियमित सफाई की जाएगी व घर घर कचरा संग्रहण किया जाएगा। सरपंच ने इस दौरान कचरा संग्रहण ट्रेक्टर ट्रॉली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया व पंचायत ने इसके लिए रोड मैप बना लिया है। इस दौरान उपसरपंच जुगराज संचेती, वार्ड पंच विधाधर शर्मा, मुकेश नाई, पवन सैनी, मनफूल गोदारा, सुखराम गोदारा, अर्जुन बाल्मीकि, नारायण स्वामी, गौरीशंकर खटीक, मोहन खटीक, ब्रह्मदेव नाई, मुरली नाई, बालूसिंह, गजानंद प्रजापत, कुशलाराम गोदारा, आदि उपस्थित रहें तथा ग्रामीणों ने ट्रेक्टर टॉली प्रारंभ करने की योजना का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में प्रारंभ हुआ गली गली सफाई अभियान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कचरा संग्रहण के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया सरपंच सरिता देवी संचेती ने।