Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में एक किसान ने खेत मालिक के खिलाफ खेत ठेके पर देने के बाद भी चोकीदारके सहारे खेत मे उपजी फसल, घरेलू सामान ओर ठेके के लिए दी गई रकम हड़पने का मुकदमा जरिए इस्तगासा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि कस्बे के बिग्गाबास निवासी प्रतीक सिखवाल ने सिखवाल वाटिका निवासी अभिजीत सिखवाल ओर उसके चौकीदार अन्नानाथ सिद्ध के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमे प्रतीक ने अभिजीत से उसका खेत वर्ष 2020 से 2022 तक सालों तक रबी ओर खरीफ की फसल बोने के लिए ठेके पर लिया था और इसके एवज में प्रतीक ने अभिजीत को 2 लाख रुपये भी दिए थे। खेत ठेके पर लेने के बाद प्रतीक ने खेत की बुवाई की ओर रबी की फसल में पैदा हुई 70 बोरी गेंहू, 10 बोरी मेथी ओर करीब 4 लाख रुपये का चारा उसी खेत मे भावों के इंतजार में संरक्षित रखे थे। लेकिन जब वापस लेने गया तो आरोपियों ने उसे देने से मना कर दिया और खेत मे पड़े उसके घरेलू सामान को भी हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।